SIGN IN YOUR ACCOUNT TO HAVE ACCESS TO DIFFERENT FEATURES

FORGOT YOUR PASSWORD?

FORGOT YOUR DETAILS?

AAH, WAIT, I REMEMBER NOW!

Raghunath Jyotish Kendra | Best Astrologers in Chandigarh | Lal Kitab Experts |  Love Marriage Specialist | Career Problem Expert | Business Problem Expert | Job Problem Astrology Expert | Zirakpur | Chandigarh | Mohali | Panchkula |Raghunath Jyotish Kendra | Best Astrologers in Chandigarh | Lal Kitab Experts |  Love Marriage Specialist | Career Problem Expert | Business Problem Expert | Job Problem Astrology Expert | Zirakpur | Chandigarh | Mohali | Panchkula |

  • LOGIN
  • HOME
  • ABOUT
  • SERVICES
    • JANAM KUNDLI
    • EDUCATION & CAREER
    • LAL KITAB
    • ASTROLOGY
    • LOVE MARRIAGE
    • VASTU SHASTRA
    • LUCKY GEMSTONE
    • VASHIKARAN
    • PALMISTRY
  • AD GALLERY
  • BLOGS
  • CONTACT
CALLNOW
RaghunathJyotish
Sunday, 04 October 2020 / Published in All, Astrology, Lal Kitab

वक्री मंगल का मीन राशि में रहेगा गोचर

इस पृथ्वी लोक पर रहने वाले हर व्यक्ति के जीवन का आधार उसकी कुंडली में उपस्थित ग्रहों के आधारपर तय होता हैं। ग्रहों का सीधा सम्बन्ध हमारे जीवन में हो रही हर एक हरकत से हैं। आज हम मंगल ग्रह के गोचर के बारे में बात कर रहे हैं, ज्योतिषशास्त्र में मंगल को साहस का प्रतीक माना जाता है। सौरमंडल में स्थित इस मंगल को हम लाल ग्रह के नाम से भी जानते है। इस वर्ष 2020 में 4 अक्टूबर सुबह 10 बजकर 6 मिनिट पर मंगल वक्री होकर स्वराशि मेष से मीन राशि में प्रवेश कर जाएगा, इसके बाद 14 नवंबर 2020 को सुबह यह एक बार फिर मार्गी हो जाएगा। 24 दिसम्बर 2020 को मंगल ग्रह एक बार फिर से अपनी स्वराशि मेष में चला जाएगा, इस हिसाब से देखा जाए तो मंगल ग्रह पूरे 81 दिनों की अपनी अवधि के लिए इसी राशि में गोचर करेंगे जिसका विभिन्न 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला हैं आइए जानते हैं। 

मंगल का मीन राशि में गोचर – कैसा रहेगा 12 राशियों पर प्रभाव

मेष राशि पर प्रभाव –

मंगल आपकी राशि से 12 वें भाव में गोचर कर रहे है। यह परिवर्तन आपकी राशि के लिए बहुत बढिया नहीं कहा जा सकता। वाद-विवादों से दूर रहना आपके लिए बेहतर है। इस गोचर के प्रभाव से मेष जातकों को स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। अस्पताल के चक्कर लग सकते है इसलिए थोड़े सावधान रहें। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है।

वृषभ राशि पर प्रभाव –

मंगल आपकी राशि से 11 वें भाव में गोचर कर रहे है। अगर कोई काम रुका हुआ है तो वो इस गोचर में पूरा होनेवाला है। आर्थिक लाभ तो होगा परन्तु कुछ परेशनिया भी जीवन में आयेंगी। भाइयों के साथ अच्छे सम्बन्ध स्थापित होंगे। बैंक से लोन आदि मिल सकता है, सभी काम पूर्ण होंगे। यह मंगल का गोचर आपके लिए उत्तम है।

मिथुन राशि पर प्रभाव-

मंगल आपकी राशि से दशम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। दसवाँ भाव करियर और नौकरी का भाव माना जाता है। यह आपका कर्म स्थान है। इस गोचर में व्यवसाय में परिवर्तन संभव है। यह गोचर आपके जीवन में बहुत ही अच्छा बदलाव लेकर आ रहा है। कामकाज में धनलाभ होगा। रोजगार के कई अवसर मिलने वाले है। कामकाज में जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। घर-परिवार का अच्छा सहयोग मिलने वाला है। धार्मिक यात्राएं हो सकती है।

कर्क राशि पर प्रभाव –

यह गोचर आपकी राशि से नवम भाव में अर्थात भाग्य स्थान में हो रहा है। जमीन-जायदाद की प्राप्ति होगी। पिता के साथ वैचारिक मतभेद उभरकर सामने आयेंगे। यह गोचर आपके लिए फलदायी रहने वाला है। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी आपके विचार नहीं मिलेंगे। धन लाभ के लिए यह गोचर अच्छा है।

सिंह राशि पर प्रभाव-

मंगल आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर कर रहा है। शारीरिक कष्ट आपको परेशान कर सकते है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे। आपके कार्यों में रूकावटे भी आ सकती है। धैर्य से काम ले आपका काम जरुर पूरा होगा। पुरानी प्रॉपर्टी का लाभ आपको हो सकता है। धन हानि हो सकती है, सतर्क रहें। भगन्दर जैसी बीमारी इस गोचर के दौरान परेशान कर सकती है इसलिए अपने खाने-पिने का ध्यान जरुर रखें।

कन्या राशि पर प्रभाव-

मंगल आपकी राशि से सप्तम भाव में गोचर कर रहा है। नवीन नौकरी मिलने के संकेत मिल रहे है। कार्य का भार भी बढ़ सकता है, पदोन्नति होगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी से भी वाद-विवाद न करे अन्यथा परेशानी आपके लिए ही बढ़ेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण जरुर रखे। यह गोचर आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है।

तुला राशि पर प्रभाव-

मंगल आपकी राशि से षष्ठ भाव में गोचर कर रहे है। छात्रों के लिए सफलता पाने का समय है। धन की कमी खलेगी तथा कर्ज लेने की आवश्यकता पड़ेगी। घर में शांति भंग होगी। शत्रु परेशान कर सकता है। स्वास्थ के प्रति लापरवाही न बरतें। किसी से बहस परेशानी का कारण बन सकती है। कार्य में रूकावटे उत्पन्न होंगी। पारिवारिक विवाद बहुत ज्यादा भयानक रूप ले सकता है, इसलिए पहले से ही सतर्क रहे। विदेश भ्रमण की इच्छा रखनेवाले जातकों की इच्छा इस गोचर में पूर्ण होगी।

वृश्चिक राशि पर प्रभाव-

मंगल का राशि परिवर्तन आपकी राशि से पांचवे भाव में हो रहा है। यदि काफ़ी समय से आपका किसी से प्रेम सम्बन्ध चल रहा है तो आपके संबंधों में दरार आ सकती है। गलत संगत आपको भटका सकती है। धन कमाने के लालच में गलत तरीका भी अपना सकते है, संतान से सम्बंधित चिंताएं आपको परेशान कर सकती है। शेयर मार्किट से सम्बंधित काम करनेवाले लोगों को नुकसान हो सकता है, संभालकर कार्य करें।

धनु राशि पर प्रभाव-

आपकी राशि से चतुर्थ भाव में मंगल का गोचर हो रहा है। यह सुख भाव है। इस गोचर में धन लाभ के कई अवसर आपको मिलनेवाले है। परिवार में किसी से मतभेद होंगे, समय रहते सुलझाएंगे तो बेहतर होगा।  आपके द्वारा यात्राएं होंगी और आप इस गोचर में अच्छे धार्मिक कार्य में सहभागी होंगे। धन की कमी नहीं रहेगी। उत्तम समय व्यतीत होगा।

मकर राशि पर प्रभाव-

मंगल का गोचर आपकी राशि से तृतीय भाव में हो रहा है जो आपका पराक्रम का भाव है। धन प्राप्ति के संकेत मिल रहे है। इस गोचर में आप अपने व्यवसाय में वृद्धि कर सकते है। शत्रुओं को आप आराम से पराजित करने में कामयाब होंगे। इस समय समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ्ने वाली है। भाई बहनों से थोड़ी अनबन हो सकती है। यह गोचर आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता देखने को मिलेगी।

कुंभ राशि पर प्रभाव-

मंगल का गोचर आपकी राशि से द्वितीय भाव में हो रहा है। कामकाज के लिए यह गोचर अनुकूल रहेगा। खर्चों में कमी आयेगी जिसके कारण आपका धन संचित होगा। सरकारी क्षेत्र में आपको लाभ होने वाला है। यह गोचर आपके लिए अच्छा साबित होने वाला है। किसी से बहस या विवाद आपके लिए परेशानी खडी कर सकता है। प्रॉपर्टी की खरीद या बिक्री हो सकती है। आँखों से सम्बंधित दिक्कते हो सकती है, सतर्क रहें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ खराब रहने के आसार है। व्यवसाय को बढाने के लिए समय उत्तम है।

मीन राशि पर प्रभाव-

मंगल आपके घर में ही गोचर कर रहे है। यह गोचर मीन राशि के जातकों के लिए खराब परिणाम लेकर आने वाला साबित हो सकता है। इस कारण आपके अंदर क्रोध की अधिकता रहेगी। कोई चोट आपको लग सकती है, इसलिए सावधानी बरतें। सरकारी क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को लाभ होगा। वैवाहिक जीवन में कलह बना रहेगा। मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाने से सबकुछ ठीक होगा। शारीरिक व्यायाम की और अपना ध्यान केन्द्रित करने से लाभ होगा।

  • Tweet

What you can read next

Best Astrologer in Zirakpur India
Best Astrologer in Zirakpur India
आपकी राशि पर शनि की मार्गी चाल का असर
Famous Astrologer In Panchkula
Famous Astrologer In Panchkula

1 Comment to “ वक्री मंगल का मीन राशि में रहेगा गोचर”

  1. A WordPress Commenter says :Reply
    April 28, 2021 at 11:44 am

    thanks it is really very helpful.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Extra Marital Affair

    EXTRA MARITAL AFFAIRS IN ASTROLOGY / EXTRA MARITAL RELATIONS / INFEDILITY IN ASTROLOGY

    EXTRA MARITAL AFFAIRS IN ASTROLOGY / EXTRA MARI...
  • Love Problem Solution Astrologer

    Love Problem Solution Astrologer

    Love Problem Solution Astrologer In Chandigarh ...
  • Famous Astrologer In Panchkula

    Famous Astrologer In Panchkula

    Dr. Munish Sharma – Astrologer Famous Ast...
  • Best Astrologer in Zirakpur India

    Best Astrologer in Zirakpur India

    Astrology Services, Astrologer In India, Astrol...
  • Best Astrologer in Khrar, Best Astrologer in India

    Best Astrologer in Khrar

    Contact Astrologer Dr. Munish Sharma ji, if you...

Archives

  • March 2022
  • January 2022
  • November 2021
  • October 2021
  • September 2021
  • June 2021
  • January 2021
  • November 2020
  • October 2020
  • September 2020

Categories

  • All
  • Astrology
  • Dharma
  • Gemstones
  • Horoscope
  • Lal Kitab
  • Uncategorized
  • Vastu

Annual Horoscope 2021

  • Aries Horoscope 2021
  • Taurus Horoscope 2021
  • Gemini Horoscope 2021
  • Cancer Horoscope 2021
  • Leo Horoscope 2021
  • Virgo Horoscope 2021
  • Libra Horoscope 2021
  • Scorpio Horoscope 2021
  • Sagittarius Horoscope 2021
  • Capricorn Horoscope 2021
  • Aquaris Horoscope 2021
  • Pisces Horoscope 2021

LATEST BLOGS :-

  • Extra Marital Affair

    EXTRA MARITAL AFFAIRS IN ASTROLOGY / EXTRA MARITAL RELATIONS / INFEDILITY IN ASTROLOGY

    EXTRA MARITAL AFFAIRS IN ASTROLOGY / EXTRA MARI...
  • Love Problem Solution Astrologer

    Love Problem Solution Astrologer

    Love Problem Solution Astrologer In Chandigarh ...
  • Famous Astrologer In Panchkula

    Famous Astrologer In Panchkula

    Dr. Munish Sharma – Astrologer Famous Ast...
  • Best Astrologer in Zirakpur India

    Best Astrologer in Zirakpur India

    Astrology Services, Astrologer In India, Astrol...
  • Best Astrologer in Khrar, Best Astrologer in India

    Best Astrologer in Khrar

    Contact Astrologer Dr. Munish Sharma ji, if you...

QUICK LINKS :-

  • ASTROLOGY SERVICES
  • JANAM KUNDLI
  • EDUCATION & CAREER
  • LAL KITAB
  • PALMISTRY
  • LOVE MARRIAGE
  • LUCKY GEMSTONE
  • VASTU SHASTRA
  • VASHIKARAN

ANNUAL HOROSCOPE 2021 :-

  • Aries Horoscope 2021
  • Taurus Horoscope 2021
  • Gemini Horoscope 2021
  • Cancer Horoscope 2021
  • Leo Horoscope 2021
  • Virgo Horoscope 2021
  • Libra Horoscope 2021
  • Scorpio Horoscope 2021
  • Sagittarius Horoscope 2021
  • Capricorn Horoscope 2021
  • Aquaris Horoscope 2021
  • Pisces Horoscope 2021

© 2021. All rights reserved. Raghunath Jyotish.

TOP